DUSU 2025: अध्यक्ष पद पर ABVP आगे, उपाध्यक्ष पर NSUI ने ली बढ़त

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें ABVP और NSUI के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने 1696 वोट हासिल कर बढ़त बनाई है, जबकि NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 714 वोट मिले हैं।

उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला 1606 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि ABVP के गोविंद तंवर को 1202 वोट मिले हैं। सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी 1410 वोटों के साथ बढ़त में हैं, वहीं NSUI के कबीर को 845 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद की बात करें तो ABVP की दीपिका झा को 1315 वोट मिले हैं, जबकि NSUI के लवकुश भड़ाना को 877 वोट मिले हैं।

पहले राउंड के रुझान से साफ है कि ABVP फिलहाल तीन पदों पर आगे है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर NSUI ने बढ़त बना रखी है। अब सभी की निगाहें अगले राउंड के नतीजों पर टिकी हैं, जहां मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है।

Leave a Comment